Bribe-taking clerk arrested red-handed in Charkhi Dadri; had demanded a bribe of ₹4,500 in exchange for issuing NOC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चरखी दादरी में रिश्वतखोर क्लर्क रंगे हाथों गिरफ्तार; NOC जारी करने के बदले मांगी थी ₹4,500 की घूस

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 6:29 PM (IST)
चरखी दादरी में  रिश्वतखोर क्लर्क रंगे हाथों गिरफ्तार; NOC जारी करने के बदले मांगी थी ₹4,500 की घूस
चरखी दादरी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखे हुए है। इसी कड़ी में, ब्यूरो हिसार की टीम ने आज 15 जुलाई 2025 को चरखी दादरी में खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के एक क्लर्क, भूपेन्द्र सिंह सांगवान, को ₹4,500 की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी आरोपी के कार्यालय, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड, चरखी दादरी से की गई। ब्यूरो को मिली शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता ने वर्ष 2020 में खादी ग्राम उद्योग बोर्ड, चरखी दादरी से सेनेट्री की दुकान के लिए ₹9 लाख का ऋण लिया था। इस ऋण के एवज में, शिकायतकर्ता ने अपनी 2 एकड़ जमीन बैंक के पास प्रतिभूति (गिरवी) के तौर पर रखी थी। मार्च 2025 में शिकायतकर्ता ने यह ₹9 लाख का ऋण पूरी तरह से चुका दिया था। ऋण चुकाने के उपरांत, जब शिकायतकर्ता 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) प्राप्त करने के लिए क्लर्क भूपेन्द्र सिंह सांगवान से मिला, तो आरोपी ने एनओसी जारी करने के एवज में उससे ₹4,500 की रिश्वत की मांग की। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार ने तुरंत कार्रवाई की। एक जाल बिछाया गया, जिसके तहत आरोपी भूपेन्द्र सिंह सांगवान को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 27, दिनांक 15 जुलाई 2025, धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने एक बार फिर आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य करने के बदले में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 और 1064 पर दें। ब्यूरो भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement