BREAKING...Akhilesh Yadav filed his nomination from Kannauj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BREAKING...अखिलेश यादव ने कन्नौज से अपना नामांकन दाखिल किया

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 12:37 PM (IST)
BREAKING...अखिलेश यादव ने कन्नौज से अपना नामांकन दाखिल किया
कन्नौज। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके सामने भाजपा प्रत्याशी के रूप में सुब्रत पाठक ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की विचारधारा को पाकिस्तानी बताया है। साथ ही साथ कन्नौज सीट पर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच जैसी स्थिति बताई है और उन्होंने दावा किया है कि इस मुकाबले में भारत ही जीतने वाला है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। बीजेपी ने सपा के गढ़ को ढहा दिया था। इस बार सपा कार्यकर्ता लगातार मांग कर रहे थे कि अखिलेश यादव ही कन्नौज सीट से चुनाव लड़ें, लेकिन पार्टी ने अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव को टिकट दिया। इसके बाद कन्नौज में पार्टी के अंदर निराशा का माहौल था. इसको भांपते हुए अखिलेश यादव ने डैमेज कंट्रोल किया और खुद चुनावी अखाड़े में उतर गए। सपा प्रमुख के चुनाव लड़ने से कन्नौज में सियासी लड़ाई दिलचस्प हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement