Breaking hands clean on the shutter thousands goods-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शटर तोड़ कर किया हजारों के माल पर हाथ साफ

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 6:54 PM (IST)
शटर तोड़ कर किया हजारों के माल पर हाथ साफ
झज्जर। शहर में बीती रात चोरों ने फिर से एक दुकान के शटर तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस पुलिस की रात्रि गश्त पर प्रश्रचिन्ह लगा दिए। जानकारी अनुसार त्रिमूर्ति मंदिर के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने अशोक की दुकान का शटर तोडक़र दुकान से चार पंखे, करीब 30-40 किलो तांबा, दो कट्टे स्क्रेब चोरी कर लिया। अशोक को चोरी का पतार उस समय ललगा जब वो सोमवार सुबह अपनी दुकान पर आया। अशोक ने देखा कि दुकान का शटर उखड़ा पड़ा है। अशोक ने तुरंत चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फिंगर एक्स्पर्ट मौका स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी और चोरी की इस घटना से दुकानदार एक बार फिर से दहशत में दिखाई दिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement