Booth level workers must strengthen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करनी होगी

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 6:46 PM (IST)
बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करनी होगी
बून्दी । भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक रविवार को रामंगज बालाजी स्थित रिसोर्ट में आयोजित की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन राज्य मंत्री बाबू लाल वर्मा थे । अध्यक्षता भाजपा जिलाअध्यक्ष एवं विधायक अशोक डोगरा ने की । मंत्री वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिला बैठक प्रदेश कार्य समिति के निर्देशानुसार करायी गई है । उन्होने कहा कि जिले के प्रत्येक मण्डल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करनी होगी । सरकार की योजनाओं को बुथ से लेकर धाणी तक पहुचाये उन्होने कहा कि आगामी समय में मुख्यमत्री वसुधरा राजे बून्दी के दोरे पर रहेगी और जिले को नई सौगाते प्रदान करेगी । अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष डोगरा ने कहा की राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के अनुसार पचास बुथ पर एक मण्डल की व्यवस्था की जावेगी । पचास से अधिक होने पर नये मण्डल बनाये जायेगे । भाजपा प्रवक्ता अभिशेक जैन ने बताया कि 24 अक्टूबर को दिवाली मिलन समारोह जिला मुख्यालय पर आयेाजित होगा जिसमें जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी मण्डल कार्यकर्ता व बुथ कार्यकर्ता माजूद रहेगे । बैठक के अन्त में कुछ दिनो पहले पूर्व मे हुये षहीदो की आत्म षान्ति के लिये दो मिनट का मौन रख श्रृद्वाजंली दी गई ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement