गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में कार पार्किंग के मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हुआ। घटना कनावनी गाँव की है जहां गली में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि जमकर लाठी डंडे चले व एक पक्ष के लोगों को बुरी तरह पीटा गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। यही नहीं फायरिंग करते हुए गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीँ शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कनावनी गाँव में पुलिस बल तैनात कर दिया ताकि शान्ति व्यवस्था न बिगड़े।