भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ा वर्ग सम्मेलन रैली में क्या है ख़ास...
khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 11:38 AM (IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की आज प्रतापगढ़,
रायबरेली,
उन्नाव
एवं फतेहपुर जिलों की 8 विधानसभाओं में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन रैली है। जिसमे
प्रतापगढ़ सदर विधानसभा में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एव विश्वनाथगंज विधानसभा में साकेन्द्र वर्मा पिछडा वर्ग
सम्मेलन को सम्बोधित करेगें। रायबरेली तथा बछरांवा विधानसभाओं में पूर्व
विधायक कृपाशंकर सिंह एव पूर्व चेयरमैन विद्रोही धनपतराम मौर्य पिछडा वर्ग सम्मेलन
में उद्बोधन देगे।उन्नाव एव मोहान विधानसभाओं के सम्मेलन में पूर्व मंत्री परशुराम कुशवाहा
एवं प्रकाश पाल सम्बोधित करेगे। फतेहपुर जिले की हुसैनगंज विधानसभा में पूर्व
विधायक सुन्दरलाल लोधी एवं खागा विधानसभा
में पूर्व डिप्टी मेयर अनामिका निषाद पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करेगे।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबरयह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर