उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष ने बुधवार को 325 प्रत्याशियों की सूची जारी
की थी। इस सूची में अखिलेश के करीबियों का पत्ता साफ कर दिया गया। इसके बाद
अखिलेश ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा था कि वह नेताजी (मुलायम सिंह)
से बात कर यह मुद्दा उठाएंगे। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पारिवार में एक
बार फिर उठा-पटक शुरू हो गई है।
आईएएनएस