Advertisement
भाजपा ने 209 उम्मीदवारों की सूची को बताया मनगढ़ंत और निराधार, कहा-चयन प्रक्रिया नहीं हुई शुरू

पार्टी का मानना है कि इस तरह का भ्रामक दुष्प्रचार एक सोची-समझी साजिश है, जिसका उद्देश्य कुछ तत्वों द्वारा पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस, भ्रम और भय का वातावरण बनाना है।
प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा ने अपने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से अपील की है कि वे इस प्रकार के तथ्यहीन और भ्रामक समाचारों पर किसी भी रूप में विश्वास न करें और केवल पार्टी के अधिकृत मंचों से जारी होने वाली सूचनाओं को ही प्रामाणिक मानें।
यह प्रेस विज्ञप्ति भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्ताक्षर से जारी की गई है। पार्टी ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कतिपय समाचार माध्यमों, व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा इस तरह की खबरें लगातार प्रसारित की जा रही हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।
भाजपा का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी की एक तय प्रक्रिया है, जिसमें संगठन के विभिन्न स्तरों पर चर्चा, मंथन और फिर केंद्रीय नेतृत्व का अनुमोदन शामिल होता है। जब तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक किसी भी सूची का सवाल ही नहीं उठता।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


