गोहाना। कहा कांग्रेस पार्टी को आम जनता के हितों के कोई लेना देना नहीं है यह कहना है भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन का। जैन शनिवार को महाराजा अग्रसेन यात्रा के गोहना पहुंचने पर मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मलित होने आए थे। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। जैन का कहना है कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों के कोई लड़ाई नहीं लड़ी रही है चाहे वो सत्ता में थी या नहीं वो सिर्फ ओर सिर्फ हरियाणा में मुख्यमंत्री के दावेदारी की लडाई ही रह गई है। जैन ने शुक्रवार को समाचार पत्र में कुलदीप बिश्नोई के जन्म दिन की बधाई के विज्ञापन में अगले मुख्यमंत्री लिखे वाले शब्दों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में पहले ही 4 से 5 नेता थे जो मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में लड़ रहे थे हजका का भी कांग्रेस में विलय होने के साथ साथ एक मुख्यमंत्री पद के दावेदार की बढ़ोतरी हुई है।