BJP plans to make the rally success-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिवर्तन रैली को सफ़ल बनाने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 11:03 AM (IST)
परिवर्तन रैली को सफ़ल बनाने के लिए भाजपा
ने बनाई रणनीति
सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी राबर्टसगंज नगर मंडल के संस्कृत महाविद्यालय सेक्टर की बैठक आज सेक्टर संयोजक विष्णु पासवान जी के आवास पर संपन्न हुई | बैठक मे पार्टी के आगामी कार्यक्रम बुथ अध्यक्ष सम्मेलन और 8 नवंबर को होने वाले परिवर्तन यात्रा जो पूरे प्रदेश में निकलनी है उसकी तैयारी की गई| बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री व मंडल प्रभारी शंभू नारायण सिंह ने प्रदेश क्षेत्रीय व जिले नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ का स्थान नगर में तय किया है। यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बड़े ही गर्व की बात है और इसके लिए हम क्षेत्रीय और जिला नेतृत्व के आभारी हैं | बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को कार्यक्रम की दृष्टि से अभी से तैयारी में लग जाना चाहिए और कार्यक्रम मे नगर से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाने की चिंता करनी चाहिए| यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता यह भी पढ़े :क्या केजरीवाल की पत्नी आएंगी राजनीति में !EXCLUSIVE

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement