Advertisement
'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह पहले फैसला हो चुका है कि कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। अब बस यह तय होना बाकी है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, कौन किसकी मदद करेगा और कहां से दोनों को फायदा होगा। हमारा मकसद वही है जो हमारे शीर्ष नेताओं की इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना और उत्तर प्रदेश को बीजेपी से मुक्त करना, जो इस राज्य को बर्बाद और तबाह कर रही है।"
वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "दोनों दलों के बीच सकारात्मक चर्चाएं चल रही हैं। वरिष्ठ नेता बैठकर बातचीत कर रहे हैं। दिन प्रति दिन हमारा गठबंधन मजबूत हो रहा है। जल्द ही सारे विषयों पर निर्णय हो जाएगा। हम 2027 में गठबंधन की सरकार बनाएंगे।"
बेरोजगारी के मुद्दे पर अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आज जब युवा नौकरियों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तो उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। जब महिलाएं महंगाई को लेकर अपनी चिंताएं उठाती हैं, तो गैस और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। सच बोलना विपक्ष की नैतिक जिम्मेदारी है। सरकार को सच्चाई दिखाना और यह बताना कि जनता क्या चाहती है। आने वाले 2027 के चुनाव साफ कर देंगे कि जनता क्या चाहती है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


