BJP government failed on every front:aap-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: आप

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 5:54 PM (IST)
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: आप
झज्जर। रविवार को आम आदमी पार्टी झज्जर इकाई ने खट्टर सरकार के दो साल हरियाणा बेहाल एवं बीजेपी पोल खोल अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे रोहतक लोकसभा अध्यक्ष अशवनी देशवाल, जिला ऑब्जर्वर डॉ. मनीष, जिला अध्यक्ष परमवीर डागर व जिला मिडिया प्रभारी सुरेंदर नागल ने सयुंक्त रूप से प्रेस वार्ता में बताया पिछले 2 साल में कार्यकाल में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। चाहे बात किसानों की स्वामीनाथन रिपोर्ट की हो या फसल बीमा योजना रद्द करने की हो सस्ती बिजली मुहैया कराने, गौ संरक्षण एमहंगी शिक्षा, खराब स्वास्थ्य सेवाएं व् बिगड़ी कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे हो एक नवंबर को हरियाणा दिवस के उपलक्ष में गुरुग्राम में भारत के प्रधानमन्त्री के आगमन पर पार्टी गुरुग्राम में राज्य के पार्टी प्रभारी नवीन जयहिंद की अध्यक्षता में शान्ति पूर्वक पैदल मार्च निकलेगी । प्रधानमंत्री को गाय दान करेगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री खट्टर को धान दान करके इन मुद्दों की तरफ ध्यान दिलाने की मांग करगी। एक तरफ हरियाणा सरकार प्रदेश के गठन के 50 वर्ष होने पर गोल्डन जुबली व् रंगारंग कार्यक्रम मनाने में व्यस्त है व् दूसरी और किसान फसलो की कीमतों को लेकर अपना सिर पिट रहे है। सरकार का केबिनेट है वो पूरी तरह अनुभवहीन होने के कारण प्रदेश के विकास को दशा व दिशा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
यह भी पढ़े :चारों धामों से निराला ब्रजधाम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement