सोनीपत। हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा जाति उत्थान सभा के कार्यक्रम में शॉल-कंबल वितरीत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग ने मुख्य भूमिका निभाई है। सांसद ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह वर्ग भविष्य में भी भाजपा का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भी इन वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। शनिवार को सारंग रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा जाति उत्थान सभा ने कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रमेश कौशिक ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान सांसद ने 150 महिलाओं व 150 पुरुषों को शॉल व कंबल बांटते हुए कहा कि यह बेहद पुनीत कार्य है।
यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शनयह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर