khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 11:00 AM (IST)
युमनानगर। प. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वर्ण जयंती के रूप में मनाई जा रही है। लेकिन रादौर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने इस स्वर्ण जयंती को एक अलग ही अंदाज में मना रिकार्ड कायम किया। रादौर में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर व सीपीएस श्याम सिंह राणा की अगुवाई में चार किलोमीटर की सुबह की सैर कर लोगों को सशक्त भारत का नारा दिया। भाजपा कार्यकर्ता रविवार सुबह हजारों की संख्या में सुबह अनाजमंडी में एकत्रित हुए और चार किलोमीटर की सैर कर लोगों को सशक्त भारत का सन्देश दिया। इस मोके पर पंहुचे स्पीकर कंवरपाल ने कहा हमें पण्डित दीनदयाल जी के विचारों पर चलने की जरूरत।