Advertisement
चंबा हादसे पर भाजपा उग्र, मांगी उच्च स्तरीय जांच

शर्मा ने कहा कि इस अमानवीय घटना पर सरकार का मूक दर्शक बना रहना कई सवाल खड़े करता है। लाश मिले हुए भी 5 दिन बीत गए, मुख्यमंत्री तो क्या सरकार का कोई मंत्री भी परिवार से संवेदना प्रकट करने नहीं पहुंचा, जो सरकार की संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है।
उन्होनें कहा कि इस घटना में पकड़े जाने वाले आरोपी एक विशेष समुदाय के हैं जिससे उस क्षेत्र में सामाजिक तनाव है और सांप्रदायिक हिंसात्मक घटना घटने की भी संभावना बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी, जनता से अपील करती है कि ऐसे समय में संयम एवं शांति बनाए रखें।
रणधीर शर्मा ने सरकार से मांग की है कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो तथा उस क्षेत्र में शांति एवं सोहार्दपूर्ण माहौल बना रहे, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर सरकार से एक उच्च स्तरीय समिति की जांच करने की मांग पर साबित करती हैं हमें आशा है कि यह सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीरता से जांच करेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंबा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


