कानपुर में आर्यनगर विधानसभा के बीजेपी विधायक
ने प्रदेश सरकार के खिलाफ संघर्ष दिवस मनाया। बीजेपी विधायक ने यह संघर्ष दिवस शहर
में एक विशाल जुलूस निकालकर मनाया। यह जुलूस जन समस्याओं को लेकर निकाला गया।
जिसके बाद शहर के जिलाधिकारी कौशल किशोर शर्मा को एक ज्ञापन दिया गया। आर्यनगर के
बीजेपी विधायक सलिल विश्नोई ने शहर में बढ़ रहे अपराध को रोकने और जनसमस्याओं को
लेकर जुलूस निकाला और प्रदेश की सपा सरकार का विरोध किया। जुलूस एक्सप्रेस रोड, घंटाघर, बिरहानारोड, नयागंज, काहूकोठी, बड़ा चौराहा होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा। जहां विधायक ने
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जुलूस में सैकड़ों की संख्या में वाहन मौजूद
रहे।