Birthday Party Turns into a Crematorium in Bulandshahr: 3 Relatives of BJP Leader Murdered Over Dispute Involving Cake Smearing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुलंदशहर में जन्मदिन की पार्टी बनी श्मशान: केक लगाने के विवाद में बीजेपी नेता के 3 परिजनों की हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 26 अप्रैल 2026 09:19 AM (IST)
बुलंदशहर में जन्मदिन की पार्टी बनी श्मशान: केक लगाने के विवाद में बीजेपी नेता के 3 परिजनों की हत्या
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। खुर्जा इलाके के एक जिम में चल रही जन्मदिन की पार्टी के दौरान 'बर्थडे बॉय' ने मामूली विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग कर भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरा मामला खुर्जा के RJS फिटनेस जिम का है। पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार: पार्टी और गुस्सा: आरोपी जीतू सैनी (पूर्व बसपा नगर अध्यक्ष) का शनिवार को जन्मदिन था। पार्टी के दौरान भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया।
कहासुनी से कत्ल तक: चेहरे पर केक लगाने की बात जीतू को इतनी नागवार गुजरी कि पहले तीखी बहस हुई और फिर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी।
मौके पर मौत: गोलीबारी में मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की मौके पर ही मौत हो गई।
साक्ष्य मिटाने की कोशिश : CCTV का DVR ले उड़े आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शातिर तरीके से जिम में लगे CCTV कैमरों का DVR अपने साथ उखाड़ ले गए, ताकि पुलिस को कोई सबूत न मिल सके। पुलिस को मौके से बीयर की बोतलें और लोहे की रॉड मिली हैं, जिससे संकेत मिलता है कि हत्या से पहले वहां भारी हंगामा हुआ था।
पुरानी रंजिश का एंगल : 'सैनी धर्मशाला' विवाद
हालांकि तात्कालिक कारण केक लगाना बताया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच सैनी धर्मशाला के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या जन्मदिन की पार्टी को पुरानी रंजिश निकालने के लिए इस्तेमाल किया गया।
पुलिस की कार्रवाई: 6 टीमें गठित
गिरफ्तारी: एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 पुलिस टीमें बनाई गई हैं।
हिरासत: अब तक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
फॉरेंसिक जांच: घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने वहां से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
मृतकों का विवरणमनीष सैनी (30): भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई। पेशे से किसान, दो बेटियों के पिता।
अमरदीप सैनी (32): चचेरे भाई। खेती करते थे, घर में 5 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है।
आकाश सैनी (19): भतीजा। पॉटरी के काम में ठेकेदारी करता था। परिवार का सबसे बड़ा बेटा था, पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement