Bijnor. Sky-borne havoc in Bijnor, five cattle of the same farmer died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजनौर में आसमानी कहर, एक ही किसान के पांच मवेशियों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 1:53 PM (IST)
बिजनौर में आसमानी कहर, एक ही किसान के पांच मवेशियों की मौत
बिजनौर। जिले में शुक्रवार को आई तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से बड़ी जनहानि की खबर सामने आई है। थाना मंडावर क्षेत्र के नईवाला गांव में एक ही किसान के पांच मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान किसान के खेत के पास बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसके पांच मवेशी मारे गए। किसान को इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवज़े की मांग की है।
स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा ले रही है। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement