Bhojasar Police Action: Notorious Smuggler Arrested with 6.90 Grams of Smack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थाना भोजासर पुलिस की कार्रवाई : 6.90 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 14 मामले

khaskhabar.com: शनिवार, 02 मई 2026 3:50 PM (IST)
थाना भोजासर पुलिस की कार्रवाई : 6.90 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 14 मामले
भोजासर/फलौदी। मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोजासर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। फलौदी पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के निर्देशन व उच्चाधिकारियों के सुपरविजन में थानाधिकारी जमील खान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पडियाल-आसोलाई रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी अनिल ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अनिल एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में चोरी और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट सहित कुल 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने वाली इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक फलौदी द्वारा थानाधिकारी जमील खान व उनकी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement