वहीं इन नेताओं ने कांग्रेस के विरोधी दलों शिरोमणि अकाली दल –भाजपा व आप
पार्टी को पंजाब के लोगों का दुश्मन करार देते हुए उन पर तीखे हमले किये ।
आपको बता दे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के 13 लोकसभा हल्को के लिए 13
ही पंजाब एक्सप्रेस बसों को पंजाब में प्रचार के लिए रवाना किया था । 37
दिन तक चलने वाली कांग्रेस की इस प्रचार मुहीम का लक्ष्य इन बसों के जरिये
डेढ़ करोड़ लोगों तक पहुँच बनाना है ।