Bharat Vikas Parishad organised Guru Vandan Student Felicitation Ceremony and sapling distribution at Panchgaon School-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचगाँव स्कूल में भारत विकास परिषद का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह, पौध वितरण भी हुआ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 6:09 PM (IST)
पंचगाँव स्कूल में भारत विकास परिषद का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह, पौध वितरण भी हुआ
खास खबर। धौलपुर रा ऊ मा वि पंचगाव में शुक्रवार को भारत विकास परिषद शाखा धौलपुर का गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन समारोह डॉ डी के बंसल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया इस अवसर पर डॉ डी के बंसल ने व्यक्तित्व विकास के विभिन्न सोपानों पर प्रकाश डाला एवं प्रतिभाशाली बच्चों, मेहनती शिक्षकों को सम्मानित किया।
जिला समन्वयक जयंत मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की उपयोगियां बताई वहीँ प्रांत प्रकल्प प्रभारी राजीव झा ने जल संरक्षण का संदेश दिया। परिषद के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने संचालन करते हुए संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत को जानो प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए प्रेरित किया साथ ही राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता की जानकारी दी।
प्रधानाचार्य राकेश शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य विनीता शर्मा ने परिषद के सदस्यों का स्वागत किया, इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा को भी विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मदन शर्मा ने संस्कार युक्त शिक्षा के महत्व के लिए प्रेरक प्रसंग सुनाए, महेश कुमार गोयल ने कुटुंब प्रबोधन पर बड़े परिवार की उपयोगिता एवं बुजुर्गों के सम्मान पर जोर दिया।
राजकुमार मित्तल ने प्लास्टिक की थैली,कप आदि के नुकसान बताते हुए कुल्हड़, कपड़े के थैले आदि के उपयोग पर चर्चा की, वित्त सचिव मनोज भट्ट ने नशामुक्ति पर सारगर्भित वार्ता दी , विनीता शर्मा ने संस्कार युक्त शिक्षा पर स्वरचित कविता सुनाई। रा बा ऊ मा वि पंचगाव में उपस्थित लगभग 300 छात्राओं को" एक पेड़ मां के नाम"अभियान के तहत एक एक पौधा घर पर लगाने के लिए वितरित किए गए तथा दोनों स्कूलों के परिसर में भी पौधे लगाए गए। अंत में संस्था प्रधान राकेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement