भीलवाड़ा । इस बार सरकार ने दिवाली का तोहफा प्रदान कर दिया है। शहर की खुशियों का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब चम्बल का पानी भीलवाड़ा अलसुबह 3 बजे पहुंच गया। फिलहाल अभी पानी को साफ करने के लिए खुले में छोडा हुआ है, लेकिन 10 अक्टुबर से यह पानी शहर में सप्लाई कर दिया जायेगा।
चम्बल प्रोजेक्ट के एसीपीएचडी बी.एल.जाठोल ने कहा कि चित्तौडगढ जिले के भैंसरोडगढ से शहर तक कुल 142 किलोमीटर पाईप लाईन है। मंगलवार शाम को भैसरोडगढ से आरोली व वहां से पानी का पम्प करके भीलवाड़ा पहुचाया गया है। यहां आज सुबह 3 बजे पानी पहुंच गया है। अभी यह पानी मठमैला आ रहा है। जिसके कारण इसे पेयजल के लिए सप्लाई नहीं किया जा सकता है। यह पानी 10 अक्टुबर का साफ हो जायेगा। उसके बाद इस विद्या निकेतन व पुर पम्पींग स्टेशन भेजगें। जहां से इस शहर के कई हिस्सों में सप्लाई किया जायेगा। जाठोल ने यह भी कहा कि पानी के आने से सभी कर्मियों और शहर वासियों में खुशी की लहर है। उसको हम बयान नहीं कर सकते है।