Bayana Municipality Diwali Guidelines Cleanliness Fire Helpline Bharatpur 2026-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपावली पर बयाना नगर पालिका की शहरवासियों से अपील : शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखने में दें सहयोग, जारी किए दिशा-निर्देश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026 5:50 PM (IST)
दीपावली पर बयाना नगर पालिका की शहरवासियों से अपील : शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखने में दें सहयोग, जारी किए दिशा-निर्देश
बयाना (भरतपुर)। दीपावली पर्व के मद्देनजर कार्यालय नगर पालिका मंडल बयाना द्वारा शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नगर को स्वच्छ, हरा-भरा और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश व अपील जारी की गई है। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से सार्वजनिक अनुशासन बनाए रखने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है। स्वच्छता, जल संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों पर जोर अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी संदेश के तहत नागरिकों से निम्नलिखित बिंदुओं पर अमल करने का आग्रह किया गया है:
स्वच्छता एवं पर्यावरण: कचरा इधर-उधर न फेंककर केवल कचरा पात्र अथवा पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें। प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े या कागज से बनी थैलियों का इस्तेमाल करें तथा शहर को हरा-भरा बनाएं।
खुले में शौच पर रोक: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित शौचालयों का ही उपयोग करें और खुले में शौच से परहेज करें।
जल संरक्षण: 'जल ही जीवन है' के संदेश के साथ पानी की बर्बादी रोकने और जल संचय करने का आह्वान किया गया।
अतिक्रमण पर नियंत्रण: आम रास्तों एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। त्योहार के दौरान बाजारों में दुकानों के आगे तख्त, मेज अथवा अन्य सामान रखकर आवागमन को अवरुद्ध न करने की हिदायत दी गई है।
पंजीयन एवं योजनाएं: जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने तथा दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत संचालित 'प्रधानमंत्री स्वनिधि' व 'मुख्यमंत्री स्वनिधि' योजनाओं का पात्र व्यक्ति पूरा लाभ उठाएं।
आपातकालीन सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में किसी भी प्रकार की आकस्मिक आगजनी या आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड सेवा पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। नागरिक आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9799713082 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement