Banda. Nephew kills uncle in Banda, police arrest him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांदा में भतीजे ने की चाचा की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 3:48 PM (IST)
बांदा में भतीजे ने की चाचा की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बांदा। बांदा के कोतवाली देहात इलाके के पचनेही गांव में हुई हत्या की वारदात में पुलिस ने आरोपी भतीजे उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने चाचा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमों को लगाया गया था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement