Advertisement
बांदा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रेप के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो कांस्टेबल भी घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढाबे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से बातचीत की और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद पुलिस ने शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ई-रिक्शा की पहचान के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। दोनों आरोपी रविवार की सुबह ऑटो रिक्शे के साथ दोनों को गया। पुलिस को देखते ही एजाज और नरेश भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की तो गोली एजाज के पैर में लग गई, जबकि नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,एजाज के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन विवेचना की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांदा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


