Ban on Chinese firecrackers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाइनीज बारूद पर रोक, व्यापारियों को 3 करोड़ का नुकसान

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 4:37 PM (IST)
चाइनीज बारूद पर रोक, व्यापारियों को 3 करोड़ का नुकसान
कानपुर। चाइनीज उत्पादों के लगातार विरोध के बाद जिला प्रशासन ने पटाखों पर बैन लगा दिया। जिससे पटाखा कारोबारियों का लगभग तीन करोड़ के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। सोशल मीडिया व सामाजिक संगठन लगातार चाइना उत्पादों का विरोध कर रहें है। इसके साथ स्वेदेशी अपनाने की अपील की जा रही है। कई सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से लेकर पीएम तक ज्ञापन भेजा। जिसके बाद जिला प्रशासन ने चाइना पटाखों पर फिलहाल रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि इन पटाखों से वातावरण अत्यअधिक दूषित होता है। एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर चाइनीज पटाखों पर रोक लगाई गई है। इसके लिए सभी अपर नगर मजिस्ट्रेटों व थानाध्यक्षों को आदेश दे दिया गया है कि अगर कोई क्षेत्र में चाइनीज पटाखा बेचते पकड़ा जाय तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय। एडीएम सिटी ने बताया कि चाइनीज पटाखा बिक्री पर 25 हजार का जुर्माना, या दो साल तक जेल हो सकती है। चाइना पटाखा कारोबारी राशिद सिद्दीकी ने बताया कि त्यौहार को देखते सभी व्यापारी दशहरा के पहले ही माल मंगा लिया है। अगर प्रशासन को बैन लगाना था तो एक माह पहले ही आदेश दे देना चाहिए था। रजत गुलाटी ने बताया कि कानपुर चाइनीज उत्पादों का बड़ा हब है यहां से कानपुर मण्डल के अलावा बुन्देलखण्ड के व्यापारी माल लेने आते है। बैन के चलते शहर के कारोबारियों का लगभग तीन करोड़ से अधिक का नुकसान होने जा रहा है। यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी...
यह भी पढ़े :चारों धामों से निराला ब्रजधाम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement