khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 09:57 AM (IST)
लखनऊ। अखिलेश सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री
आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया
देते हुए कहा है कि "जो भी आदमी अपना कालाधन लेकर बैंक आये उसका मुंह काला कर
देना चाहिए, ऐसा करने से वो दोबारा बैंक नहीं आयेंगे और ना
ही घर से बाहर निकल पाएंगे।"
गौरतलब है कि सूबे के मुखिया ने कल काले धन पर
विवादास्पद ब्यान दिया था कि काला धन कभी कभी मंदी के दौर में काम आता है।
आज़म खान ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री कि
माता जी लाइन लगाकर बैंक से पैसे निकाल रही हैं, अगर उन्हें इस
बात कि जानकारी होती तो वह खुद ही उनकी जगह लाइन में लग जाते और उनको लाइन में नहीं
लगने देते।
यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...यह भी पढ़े : खास खबरExclusive:संसद का शीतकालीन सत्र रहेगा गर्म