Ayush Wellness Center -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आयुष वेलनेस सेन्टर के लिए 1 करोड़ 20 लाख स्वीकृत

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 11:22 PM (IST)
आयुष वेलनेस सेन्टर के लिए 1 करोड़ 20 लाख स्वीकृत
जयपुर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि प्रदेश में आयुष मिशन के तहत आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी और होम्योपैथी पद्धतियों को विकसित करने के विशेष प्रयास किये जायेंगे। प्रदेश के 295 आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बनाये जा रहे वेलनेस सेन्टर पर कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि व्यय की जायेगी। राठौड़ सोमवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित राजस्थान स्टेट आयुष सोसायटी के शासी निकाय की द्वितीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने आयुष मिशन के तहत अब तक किये गये कार्यों की विस्तार से समीक्षा की एवं प्रस्तावित गतिविधियों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement