Advertisement
राममंदिर भूमि पूजन से पहले संवरने लगी अयोध्या

रामजन्मभूमि की रेलिंग की केसरिया रंग से रंगा जा रहा है। 67 एकड़ के जमीन को जिलाधिकारी कार्यालय ने अपने अंडर में लेकर काम कर रहा है। तीन अगस्त को होने वाले सारे अनुष्ठान की जिम्मेदारी ट्रस्ट उठाएगा। बिजली की व्यवस्था भी मजबूत होगी।
उधर विश्व हिंदू परिषद सोशल मीडिया के माध्यम से अनुष्ठान में सामाजिक दूरी बनाते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की लोगों से अपील कर रहे हैं।
अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी रामतीरथ ने बताया कि 5 अगस्त को जन्मभूमि प्रांगण में एक प्रदर्शनी लगेगी, जिसमें जन्मभूमि की खुदाई में मिले अवशेष मंदिर आंदोलन से जुड़े फोटोग्राफी, रामलीला से जुड़ी कलाकृतियां का प्रदर्शन होगा।
ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि रामन्दिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए कई अतिविशिष्ठ जनों को आमंत्रित किया जाएगा। मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी व्यक्तियों को आमंत्रण भेजा जाएगा। वह अपनी स्वस्थ्य या अन्य सुविधाएं देखते हुए इसमें शामिल होंगे।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


