AWWA-Kjawa method will not pollution-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आवा-कजावा पद्धति से नहीं होगा प्रदूष्ण

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 5:04 PM (IST)
आवा-कजावा पद्धति से नहीं होगा प्रदूष्ण
बारां। आवा कजावा पद्धति से कुम्हारी उत्पादों के संबंध में श्रीदक्ष प्रजापति महापंचायत के संभागीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रजापति गढ़वाल व युवा प्रभारी दुर्गाप्रसाद प्रजापति की अगुवाई में बुधवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल कोटा कार्यालय सभांगीय आयुक्त अनिल से वार्ता की गई। संभागीय महामंत्री धर्मेंद्र चंदेल ने बताया कि इस दौरान कुम्हार नीति के सभी पहलुओं परचर्चा की गई। जिसमें आयुक्त ने राज्य में कुम्हारों के लिए आवा कजावा-पद्धति से विभिन्न उत्पाद बनाने की दिशा निर्देश 12 जुलाई 2016 को जारी हो चुकी है। इसलिए प्रजापति सजाज नीति का ज्लद से ज्लद लाभ लें और इसमें किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो सरकार आपकी मदद के लिए तैयार है। इसके बाद संभागीय अध्यक्ष रामचंद्र की अध्यक्षता में कोटा डीसीएम स्थित प्रजापति मंदिर व बूंदी में जेपी रिपोर्ट के पास प्रजापतियों की बैठक ली गई। जिसमें कुम्हार नीति पर सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। जिसमेें सरकार द्वारा उद्योग आधार की ऑनलाइन वेबसाइट में नई निर्माण उत्पादों की सूची आवा-कजावा पद्धति से बने उत्पादों को नहीं जोड़े गए हैं। इन उत्पादों को जोडऩे के लिए षीघ्र ही उद्योग विभाग से संपर्क किया जाएगा। इससे सभी पहलू स्पष्ट हो सकेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement