कुरुक्षेत्र। ग्रामीण क्षेत्र में कानून की जानकारी के बारे में जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 1 नवंबर से 26 नवंबर तक वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर जागरूकता कैम्प लगाएं जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नेहा नौहरिया ने बताया कि आम आदमी को कानून के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। जिसके कारण वह अपने अधिकार व कर्तव्य से वंचित रह जाते है। इसके लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय स्तर से जिला स्तर तक आम आदमी को कानून के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयास किए है।
यह भी पढ़े :शरीर के चिन्हों (सामुद्रिक लक्षणों) से जानें स्त्रीयों की विशेषतायह भी पढ़े :240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक