Auto-rickshaw driver harasses Thai YouTuber visiting Udaipur, demands a lip kiss during a live stream-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर घूमने आई थाईलैंड की यूट्यूबर से ऑटो चालक ने की अभद्रता, लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान मांगा लिप किस

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 6:06 PM (IST)
उदयपुर घूमने आई थाईलैंड की यूट्यूबर से ऑटो चालक ने की अभद्रता, लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान मांगा लिप किस
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपोल थाना पुलिस ने लिया संज्ञान; आरोपी ऑटो चालक आफताब उर्फ गबरू गिरफ्तार उदयपुर। पर्यटन नगरी उदयपुर घूमने आई थाईलैंड की एक महिला यूट्यूबर से अभद्रता करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। नगर निगम के दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोबाइल से लाइव स्ट्रीमिंग कर रही विदेशी युवती के पास पहुंचकर एक ऑटो चालक ने बार-बार 'लिप किस प्लीज' कहते हुए अभद्रता की। यह पूरी हरकत युवती के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सूरजपोल थाना पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 13 नवंबर को नगर निगम मेले में हुई थी घटना, इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था वीडियोकिराए पर किया था आरोपी का ऑटो: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भारत भ्रमण पर निकली थाईलैंड की इस यूट्यूबर (जिनके इंस्टाग्राम पर करीब 70 हजार फॉलोअर्स हैं) ने उदयपुर घूमने के लिए आरोपी का ऑटो किराए पर लिया था। आरोपी ने दो दिनों तक युवती को शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घुमाया था।
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान की घिनौनी हरकत: घटना तीन दिन पूर्व यानी 13 नवंबर की है, जब युवती उसी ऑटो से टाउनहॉल स्थित नगर निगम के मेले में पहुंची थी। वहां जब वह अपने मोबाइल से सांस्कृतिक कार्यक्रम को रिकॉर्ड व लाइव स्ट्रीम कर रही थी, तभी ऑटो चालक उसके पास आया और बार-बार 'लिप किस' की मांग करते हुए अभद्रता करने लगा। युवती ने 14 नवंबर को यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक संदेश के साथ पोस्ट किया था।
सूरजपोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी आफताब उर्फ गबरू सलाखों के पीछे
वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस: सोशल मीडिया पर विदेशी पर्यटक से अभद्रता का वीडियो सामने आते ही सूरजपोल थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू की।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी: सूरजपोल थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान आफताब उर्फ गबरू (पुत्र अबरार खान, निवासी सेक्टर-11 महाराज का अखाड़ा) के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभद्रता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement