कानपुर।
बर्रा थानक्षेत्र में देररात नशेबाज आटो ने मूंगफली के ठेले में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला ढकेल रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना
को अंजाम देकर चालक आटो लेकर भागने में सफल रहा।
बर्रा के
संजयनगर निवासी बालेश्वर प्रसाद मूंगफली का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता
था। परिवार में पत्नी शकुन्तला, तीन बेटिया एक बेटा है। बेटे रंजीत ने बताया कि रोजाना की तरह पिता जी रात
एक बजे ठेला लेकर वापस घर लौट रहे थे। संजयनगर चौराहे पर वह पहुंचे ही थे कि पीछे
सामने से नशे में धूत आये आटों ने टक्कर मार दी। टक्कर से उनका ठेला पलट गया और वह
उसके नीचे दब गये। घटना को देख आटो में सवार तीन युवक मौके से भाग निकले। राहगीरों
की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की
जानकारी परिजनों को दी। जहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। थानाप्रभारी
गिरिजेश तिवारी ने बताया कि वृद्ध के बयान के मुताबिक नशे में धुत तीन युवक आटो
में सवार थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
दर्ज कर तलाश की जा रही है।
[@ अचानक क्या हुआ कि लोगों और वाहनों पर पत्थर फेंकने लगी यह युवती]