Attempted child abduction, two holding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बालक के अपहरण का प्रयास, दो पकड़े

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 9:18 PM (IST)
बालक के अपहरण का प्रयास, दो पकड़े
भीलवाड़ा। मालोला चौराहे पर मंगलवार शाम एक बालक के अपहरण का प्रयास करते एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने उसे प्रताप नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। मालोला चौराहा निवासी रेखा शर्मा ने बताया कि उसने बेटे मनीष को किसी काम से घर से बाहर भेजा था। दो युवक पिकअप गाड़ी लेकर आए और 10 रुपए देकर गाड़ी में बैठने को कहा। वह नहीं बैठा तो जबर्दस्ती करने लगे इस पर मनीष चिल्लाने लगा। शोर सुनकर वह बाहर आई तो उसने शोर मचाकर लोगोंको बुलाया। प्रताप नगर थाना प्रभारी नवनीत व्यास ने बताया कि सूचना पर हमने सलीम मंसूरी व गोवर्धन पारीक को मौके से पकड़ा है। इनमें से गोवर्धन पारीक मालोला रोड पर ही रहता है। अभी मामले की जांच की जा रही है कि वे इसका अपहरण कर रहे थे या और कोई मामला है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement