Assistant Review Officer Exam: 18 Solver arrested in Allahabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा : इलाहाबाद में 18 सॉल्वर गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 08:57 AM (IST)
सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा : इलाहाबाद में 18 सॉल्वर गिरफ्तार
इलाहाबाद में पेपर आउट करने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा पुलिस ने किया है । पेपर आउट होने के बाद उसे साल्व करने वाले तेज दिमागी शातिरों को रंगे हाथों दबोचा गया है । सभी गिरफ्तार युवक एक ही गैंग के सदस्य हैं और रविवार को हो रही सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का पेपर आउट कर उसे साल्वरसाल्व कर रहे थे कि सटीक मुखबिरी पर पुलिस के हत्थे चढ गये । गौरतलब हैं कि इलाहाबाद में अब तक की परीक्षा की सिक्योरिटी ब्रेक कर पेपर आउट करने का मामले सामने आ चुका है। कई परीक्षाएं रद्द भी की जा चुकी हैं । पुलिस की कई टीमें इन गिरोहों की तलाश में अपना जाल फैलाये हुई थी। रविवार को जब इलाहाबाद के विभिन्न परीक्षा केन्द्र पर सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा चल रही थी तब पुलिस को साल्वरों के ठिकाने का पता चला। ताबड़तोड़ पुलिस की कई टीमों ने घेराबंदी की और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के दौरान पेपर साल्वरों के बड़े गिरोह का भांडाफोड़ किया। पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से 1 लाख की नई कैरेंसी 10 मोबाईल फोन, लैपटॉप सहित अन्य चीजे पकड़ी गई हैं। [@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement