जोधपुर। मान्यता है अमावस्या के दिन श्राद्ध करने से पुण्यात्मा प्रसन्न होती है ,और श्राद्ध कर्ता को पुण्य की प्राप्ति होती है। आसाराम के भक्त कहते है कि भारतीय संस्कृति में 40-40 उत्सव हैं और एक भी उत्सव शोक मनाने वाला नहीं है।इसी परम्परा के अंतर्गत शुक्रवार को सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर पालगांव आश्रम में पवित्र ब्राह्मणों द्वारा श्राद्ध कर्म सम्पन्न किया गया शास्त्रों में बात आती है की श्राद्ध करने से पितरों को श्राद्ध अन्न मिलता है तो वह हम पर संतुष्ट रहते हैं हम पर कृपा बरसाते हैं द्य जिसके परिणाम स्वरूप श्राद्ध करने वालों को जीवन भर कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता। आसाराम के भक्त इस बात को मानते है कि उनके बापू ने कोई पाप नहीं किया और श्राद्ध करने से उन्हें कष्टों से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। आश्रम के प्रवक्ता अभिषेक पाण्डेय ने बताया की आशाराम बापू का 53 वां आत्मसाक्षात्कार महोत्सव पाल गांव आश्रम 2 अक्टूबर रविवार को हर्षोल्लास से मनाया जायेगा।