Advertisement
कासगंज में फिर आगजनी, 9 अभिुयक्त गिरफ्तार

इससे पहले शनिवार सुबह उपद्रवियों ने अब तक चार दुकान और दो बसों में आग लगा दी। अलीगढ़ मंडलायुक्त और आईजी समेत कई जिलों के अधिकारी और फोर्स हालात को नियंत्रित करने के लिए मौजूद हैं।
स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कासगंज शहर के सभी पेट्रोल पंप बंद करा दिए गए हैं। बसों का परिचालन भी ठप हो गया है। कासगंज जिले की सभी सीमाएं सील कर पीएसी लगाई गई है।
सांप्रदायिक बवाल के बाद कासगंज जा रही साध्वी प्राची व उनके काफिले को सिकंदराराऊ पुलिस ने कासगंज रोड पर रोक लिया। इस दौरान उनकी सिकंदराराऊ कोतवाल से नोंकझोंक हो गई। गाड़ी की चाबी निकालने से समर्थक आक्रोशित हो गए। समर्थकों के साथ साध्वी पंत चौराहा पर धरने पर बैठ गईं। जिससे अलीगढ़-एटा व मथुरा-बरेली मार्ग पर जाम लग गया।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर समुदाय विशेष के लोगों ने विद्यार्थी परिषद् की तिरंगा यात्रा पर पथराव कर दिया था जिससे पूरे शहर में बवाल हो गया था। यात्रा पर जमकर फायरिंग और पथराव के साथ आगजनी की कोशिश की गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पथराव में आधा दर्जन चोटिल हैं, जिसमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कासगंज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


