प्रतापगढ़। जिला पुलिस की ओर से वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवंश तस्करी के मामले में 1 साल से फरार आरोपी अंकु उर्फ अमित पुत्र कमरुद्दीन न्यारगर निवासी जावरा जिला रतलाम (मप्र) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जनवरी-2015 में थाना सुहागपुरा में नाकाबंदी के दौरान प्रतापगढ़ से गुजरात की तरफ जा रहे ट्रक में 58 गोवंश मिले थे। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एक आरोपी अंकु उर्फ अमित पुत्र कमरुद्दीन न्यारगर निवासी जावरा जिला रतलाम (मप्र) 1 साल से फरार था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को जावरा मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।