कानपुर। 22 सितंबर
से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच होने वाले ऐतिहासिक
500वें मैच पर बारिश कहीं पानी ना फेर दे और
यह चिन्ता उस समय और बढ़ गयी जब गुरूवार को अचानक आसमान पर बादल छा गये और बारिश
होने लगी। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद मुश्किल से ग्रीनपार्क की आउटफील्ड सूख
पाई थी, कि गुरूवार की
बारिश ने फिर वहां के कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी। यदि यही हाल रहा तो मैच पर
बारिश भारी पड़ सकती है और शहर के क्रिकेट प्रेमियों को निराश होना पड़ सकता है।