22 सितंबर से मैच शुरू हो रहा है लेकिन
अभी ग्रीनपार्क में अन्दर और बाहर तैयारियां पूरी नही हो पाई है। जहां सीटों के
रंगने का काम चल रहा है तो वहीं घास बराबर करने तथा अन्य कामों को तेजी से पूरा
करने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ ग्रीन पार्क के बाहर गंदगी का अम्बार
लगा हुआ है। स्टॉक एक्सेन्ज वाले चौराहे से परमट को जाने वाली रोड पर कूड़ा पड़ा
है। तो वहीं ग्रीन पार्क के पीछे वाली सड़क पर डम्प कूड़े को हटाने का कोई भी काम
नही किया जा रहा है। आज न्यूजीलैण्ड तथा 19 को
भारतीय टीम कानपुर आ जायेगी। टीम द्वारा प्रेक्टिस भी की जायेगी ऐसे में अभी भी
व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पायी हैं। ग्रीनपार्क के पीछे गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
स्थानीय लोगों की मानें तो कूड़ा इतनी मात्रा में यहां जमा होता है कि दुर्गंध से
जीना दुश्वार है। मैच को देखते हुए भी कूड़ा उठाने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है
जबकि उसे ढकने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अन्य समस्याओं से तो समय रहते निपटा
जा सकता है लेकिन यदि बारिश और होती है तो मैच पर असर पड़ सकता है।