भरतपुर। शहर के रणजीत नगर स्थित शहनाई मैरिज गार्डन में शुक्रवार को अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। अग्रवाल सेवा संस्थान रणजीत नगर की ओर से हुए आयोजन के तहत समाज के सैंकड़ों लोगों ने प्रसादी ली। इस मौके पर भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अन्नकूट समरसता का त्योहार है और सभी को मिलकर एक अच्छे समाज के निर्माण में योगदान देने की मांग की। इस अवसर पर रामनाथ बंसल, प्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, डाॅ. वीरेन्द्र अग्रवाल, सतीश गुप्ता, पवन बंसल, राधामोहन अग्रवाल, शारदा गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, हिमानी जिन्दल, सीमा अग्रवाल, सरोज गोयल और निशा गोयल सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान