अमृतसर। अपनी मांगों को लेकर काफी समय से आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर की चाल रोक दी। लाॅरेंस रोड स्थित नाॅवल्टी चैक पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही इन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर रास्ता भी जाम किया। दो घंटे के जाम के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकुलर रोड स्थित स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी के आवास की तरफ कूच दिया। लेकिन इसी दौरान पुलिस ने इन्हें रोक दिया और हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा। आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की अध्यक्ष गुरमिंदर कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों को हमेशा नजरअंदाज किया है। इस बार भी पंजाब में ठेका आधारित कर्मचारियों को स्थायी करने की घोषणा हुई। पर आंगनबाड़ी वर्करों का नाम तक नहीं लिया गया। कम वेतन में अच्छा काम करने का उन्हें सरकार ने ये ही इनाम दिया है। पंजाब सरकार को यह याद रखना चाहिए कि हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों को 7वां पे-कमीशन देने की घोषणा की है। लेकिन पंजाब में तो इन वर्करों को आंगनबाड़ी वर्करों का दर्जा भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने इन वर्करों को स्थायी नहीं किया तो प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन किए जाएंगे और आंदोलन को उग्र करने की रुपरेखा बनाई जाएगी।
यह भी पढ़े :खास खबर SPECIAL: शरीयत में क्या
फलसफ़ा है तलाक़ कायह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?