khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 4:42 PM (IST)
गोरखपुर में महिला आँगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर पर सैकड़ों आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों ने 24 सूत्री मांगों को लेकर जुलूस निकाला। जुलूस विकास भवन से जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा।प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और जब तक राज्य कर्मचारी नहीं बनाए जाते तब तक कार्यकर्ताओं 18 हजार और सहायिकाओं को 9 हजार मानदेय दिया जाए।