अमरोहा : सांसद कंवर सिंह तंवर से मिली भाकियू (शंकर), सौंपा मांगपत्र

उन्होंने बताया कि जनपद में मुरादाबाद जिला सहकारी बैंक की 15 शाखाएं संचालित हैं, जिनमें करीब 438 करोड़ रुपये की राशि जमा है। इसके अलावा 46 सहकारी समितियां कार्यरत हैं, जिनमें 50,078 सक्रिय सदस्य हैं। इन सदस्यों ने लगभग 484 करोड़ रुपये का ऋण ले रखा है। खास बात यह है कि बीते वर्ष इन समितियों की ऋण वसूली दर 98.51% रही, जिससे अमरोहा प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। साथ ही, 85,270 निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय कर ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे जिले के विकास को गति दी जा सकती है।
भाकियू (शंकर) ने जनपद की बदहाल सड़कों की स्थिति पर भी चिंता जताई। मांगपत्र में जोया विकासखंड की कई प्रमुख सड़कों जैसे – रजबपुर से काफूरपुर रेलवे स्टेशन तक की लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क, चोटीपुरा रोड से फरीदपुर तक की 600 मीटर की सड़क, एनएच-9 से नारंगपुर–सरकड़ी–भवालपुर रोड का चौड़ीकरण, पीपली कलां से अक्खा नगला तक की लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क – इन सभी की हालत बेहद जर्जर बताई गई है। प्रतिनिधिमंडल ने इन सड़कों के नवनिर्माण और दुरुस्तीकरण की मांग की है।
चौधरी दिवाकर सिंह ने बताया कि रजबपुर–काफूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग पहले भी दो बार लिखित रूप में की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने सांसद से अनुरोध किया कि इन मुद्दों को प्राथमिकता में लेते हुए शासन स्तर पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाए।
मुलाकात के दौरान सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द ही समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमरोहा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



