Amritlal Meena was a true, vocal and strong voice of the tribal community: Dr. Satish Poonia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमृतलाल मीणा जनजाति समुदाय की सच्ची, मुखर और मजबूत आवाज़ थे : डॉ. सतीश पूनिया

khaskhabar.com: बुधवार, 14 अगस्त 2024 6:30 PM (IST)
अमृतलाल मीणा जनजाति समुदाय की सच्ची, मुखर और मजबूत आवाज़ थे : डॉ. सतीश पूनिया
सलूंबर। भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सलूंबर से विधायक अमृतलाल मीणा के असामयिक निधन पर बुधवार को सलूंबर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से स्व. अमृतलाल की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिवार एवं भाजपा राजस्थान परिवार को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। डॉ. पूनियां ने कहा कि सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा का जाना मेवाड़-वागड़ सहित पार्टी परिवार के लिए बहुत दुखद है। वह जनजाति समुदाय की सच्ची, मुखर और मजबूत आवाज़ थे। अमृतलाल मीणा के जाने से केवल पार्टी ही नहीं पूरे जनजाति क्षेत्र में शून्यता आयी है, जो लंबे समय तक भरी नहीं जा सकती। अमृतलाल मीणा जनजाति अंचल में बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर जनजाति समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement