amrita hat preparations intensify-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमृता हाट को लेकर तैयारियां तेज

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 7:35 PM (IST)
अमृता हाट को लेकर तैयारियां तेज
उदयपुर। गांधी ग्राउंड में 16 से 21 दिसम्बर तक उदयपुर के गांधी ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले दूसरे संभागस्तरीय अमृता हाट को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इसे लेकर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सोमनाथ मिश्रा ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली और आयोजन को भव्य और उपयोगी बनाने को लेकर निर्देष दिए। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सोमनाथ मिश्रा ने अमृता हाट को महिला सशक्तिकरण और आत्मनिभर्रता की दिशा में बेहतरीन प्रयास बताया और कहा कि इसे भव्य और यादगार स्वरूप देने को लेकर प्रयास किए जाएं। साथ ही उन्होंने महिलाओं को उनके उत्पादों के विपणन के साथ ही हस्तशिल्प के विकास और विस्तार के लिए विभिन्न ऋण एवं कौशल विकास योजनाओं से जोड़ने की बात भी कही। जिससे संभाग की महिलाओं को ये हाट जीवन भर के लिए सम्बल देने वाला सिद्ध हो सके। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र, आरसेटी, उद्योग केन्द्र, कौशल विकास और आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अमृता हाट मेें महिलाओं के कल्याण और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाओं और ऋण गतिविधियों को भी जोड़कर लाभान्वित करने की बात कही। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर ओ पी बुनकर ने अमृता हाट को लेकर जिला प्रशासन की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं जिला महिला अधिकारिता विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रश्मि कौशिश ने कहा कि अमृता हाट में उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के 115 महिला स्वयं सहायता समूह हिस्सा लेंगे। इनके द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पाद इसमें प्रदर्शित होंगे और इनके सामान बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस दौरान जिला उद्योग केन्द्र की ओर से हस्तशिल्पी महिलाओं को आर्टिजन कार्ड भी दिया जाएगा। बैंकों और नाबार्ड के सहयोग से व्यवसाय को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता विस्तार के लिए एक लाख रुपए तक का ऋण प्रदान करने की कार्यवाही भी इस दौरान की जाएगी। अमृता हाटा में रोजाना सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन होगा और कई मनोरंजन कार्यक्रम पेश करने के साथ खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कूपन देने के साथ उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement