Amla nawami -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंवला पेड़ की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 10:34 PM (IST)
आंवला पेड़ की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना
जयपुर। कार्तिक शुल्क पक्ष के नवमीं तिथि पर बुधवार शहर के विभिन्न स्थानों में आंवला फल वृक्ष की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद वहां बैठकर पिकनिक की तर्ज पर मौज मस्ती भी की गई। सुबह से ही आंवला वृक्षों की पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हुआए जो शाम ढलते तक जारी रहा। इस अवसर पर महिलाएं आंवला वृक्ष को धागे से बांधकर नौ बार घूमी एवं सुहाग सामग्रियों के साथ पूजा अर्चना की। अधिक धार्मिक आस्थावाली महिलाएं अपनी श्रद्धानुसार 51 एवं 101 बार भी आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर यह पूजा पूरी की। पूजा के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सुहाग सामग्रियों का आदान प्रदान कर आंवला वृक्ष के नीचे ही भोजन ग्रहण किया। वहीं यथाशक्ति महिलाओं ने ब्राह्मणों को दान भी दिए। यह भी पढ़े :बड़े उलटफेर में हिलेरी को पछाड व्हाइट हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप
यह भी पढ़े :आय से अधिकCASH तो टैक्स, 200%जुर्माना,बैंक12-13को भी खुलेंगे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement