गुडगाँव। नेशनल इंस्टीटूट ऑफ सोलर एनर्जी, मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रेन्यूएबल एनर्जी (नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय) ने एमिटी युनिवर्सिटी गुड़गांव को किया प्रोग्राम के लिए चयनित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रधानमंत्री स्किल इंडिया प्रोग्राम योजना के तहत एमिटी युनिवर्सिटी गुड़गांव में प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। जिसमें 30 बच्चो को जिनकी उम्र 18 से 30 साल होगी उनको युनिवर्सिटी के प्रोफेसर विश्वविद्यालय की हाई टैक्निक से ग्रस्त लैब और कक्षाओं में ट्रेनिंग देंगे।
यह कोर्से करने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम आईटीआई या डिप्लोमा धारक होना आवश्यक होगा। इस प्रोग्राम में 3 महीने तक विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी। और कक्षाएं खत्म होने के अंतिम दिन विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा। एमिटी युनिवर्सिटी गुड़गांव के कुलपति प्रो (डॉ) पी बी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के स्किल इंडिया कैंपेन की प्रशंसनीय है ।
सूर्यामित्रा प्रोजैक्ट देश के नौजवानों के लिए रोजगार के नये मुकाम हासिल करेगा और देश को उन्नति की तरफ लेकर जाएगा। एमिटी युनिवर्सिटी गुड़गांव की प्रो वाईस चांसलर प्रो (डॉ) पद्माकली बैनर्जी ने कहा कि सूर्यामित्रा देश में जबरदस्त रोजगार के विकल्प बढाएगा जिससे देश में युवाओं की आर्थिक स्थिती में सुधार होगा।[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]