Ambulance operators have demonstrated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एंबुलेंस संचालकों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 10:12 PM (IST)
एंबुलेंस संचालकों ने किया प्रदर्शन
चित्तौड़गढ़। श्रीसांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में निजी एम्बुलेंस संचालकों के विरूद्ध परिवहन विभाग और अस्पताल प्रशासन की सख्ती के बाद निजी एम्बुलेंस के संचालक सड़कों पर उतर आए हैं। यूनियन के बैनर तले उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और रैफर मरीजों को ले जाने से ही मना कर दिया। उन्होंने परिवहन विभाग पर भी जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि ये मरीज को ले जाने पर 21 सौ से 23 सौ रुपए की राशि वसूल रहे हैं। जबकि सरकारी एंबुलेंस में मरीज को ले जाने के लिए 1750 रुपए का ही प्रावधान है। इसे लेकर विभागीय नियम भी बने हुए हैं। लेकिन मनमानी की शिकायतों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद निजी एंबुलेंस संचालकों ने विरोध कर दिया। इसे लेकर अस्पताल प्रषासन का कहना है कि शिकायत के बाद एंबुलेंस संचालकों को जांच में सहयोग करना चाहिए। लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। वहीं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कुसुम राठौड़ ने वाहनों की जांच अभियान को लगातार करने की बात कही। ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement