Advertisement
पंजाब के स्कूली बच्चों के लिए लांच किया ऐम्बेसडरज़ ऑफ होप अभियान, यहां पढ़ें

उन्होंने कहा कि विजेता विद्यार्थियों के के शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही अधिकतम छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले स्कूलों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान से अधिक से अधिक बच्चे जुड़ें, इसके लिए कोई शुल्क या कठिन पंजीकरण प्रक्रिया नहीं है क्योंकि इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य कोविड19 और लॉकडाउन के दौरान बच्चों को रचनात्मक रूप से अपने समय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है।
सिंगला ने कहा कि मैं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विजेताओं के साथ एक मीटिंग भी करूंगा ताकि उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके और पंजाब की बेहतरी के लिए उनके विचारों को सुना जा सके। सिंगला ने कहा कि इस प्रतियोगिता का प्राथमिक उद्देश्य इस नकारात्मकता के माहौल में बच्चों की आशा और महत्वाकांक्षाओं को जीवित रखना है।
प्रतियोगिता के नियमों को समझाते हुए मंत्री ने यह भी कहा कि वीडियो 1 मिनट से कम और 3 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी अपने विचारों को भाषण, गीत, कविता, नृत्य या स्किट के रूप में साझा कर सकते हैं। वीडियो अपलोड करते समय छात्रों को हैशटैग #AmbassadorsOfHope का उपयोग करते हुए स्कूल और जिले के नाम के साथ अपना नाम शेयर करना है। छात्र, सोशल मीडिया पर अपलोड किए अपने वीडियो का लिंक ambassadorsofhopepunjab@gmail.com पर भी शेयर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


